डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरl में कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के लिए मेंढक दौड़ ,कुर्सी दौड़ ,30 मीटर,50 मीटर दौड़ ,सैक रेस, स्पून मार्बल रेस ,बैलून रेस शूज सॉक्स रेस इत्यादि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा इन खेलों का आनंद लिया गया तथा खेल भावना से खेल का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान से की गई। प्राचार्य श्री हेमन्तो मुखर्जी के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए खेल समारोह आरंभ करने की अनुमति दी गई l उनके द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन आवश्यक है और इससे विद्यार्थियों में आत्म बल का विकास होता है। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास में खेल की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्राचार्य मुखर्जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search