डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

डी . ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में कक्षा ग्यारवी के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस अवसर पर विदाई दिए जा रहे सभी विद्यार्थियों को आगे का जीवन नए सिरे से शुरू करने व उनके सुखद भविष्य की कामना के लिए शुभकामनाएं इन ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। इस विदाई समारोह का निर्देशन विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी व विद्यालय की अध्यापिका मोनिका पटेल और अध्यापक महावीर के मार्गदर्शन में किया गया। विदाई समारोह का प्रारंभ कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया गया। तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों ने केक काटकर अपने इस विद्यार्थी जीवन के इस लंबे सफर को यादगार बनाया। इसके साथ ही ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस विदाई समारोह में बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को बारहवी की वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने , विद्यालय व माता – पिता का नाम रोशन करने तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share