वर्किंग वूमेंन यूनिटी द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

कोरबा/सीनियर क्लब कोरबा पूर्व में डीएसपीएम संयंत्र में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी महिलाओ द्वारा बनाई गई (वर्किंग वूमेंन यूनिटी) संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (उत्पा.) डाॅ. हेमंत सचदेव, कोरबा पूर्व प्रेरणा महिला मण्डल कि अध्यक्षा सविता सचदेव, आकृति महिला मण्डल मड़वा की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव कंसल, एलएन सूर्यवंशी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एस.सी. खरे एवं प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा अल्का कंसल, प्रियंका सूर्यवंशी, के गरिमामय आतिथ्य में सपंन्न हुआ।

मुख्य अतिथि डाॅ. सचदेव ने क्लब में भी उपस्थित सभी महिला अधिकारियों/ कर्मचारियों का अभिवादन किया और कहा उपस्थित सभी महिला शक्ति को मेरा नमन एवं आप सभी इसी तरह आगे बढ़ते रहंे। सविता सचदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की नारी, आधुनिक नारी जो घर भी संभालती है, अपना कार्यक्षेत्र भी संभालती है, माॅ अन्नपर्णा भी है, माॅ लक्ष्मी भी है और माॅ सरस्वती भी है। हम महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। इससे वे आगे बढ़ेंगे और उनके आत्म विश्वास में अभिवृद्धि होगी। निवेदिता बंजारा ने स्वरचित हृदयस्पर्श कविता के माध्यम से बताया की नारी ही माॅ का रूप लेकर बनती जननी, बहन का रूप लेकर बांधती है राखी, बेटी का रूप लेकर बनती है सखी। इस अवसर पर संजीव कंसल, एलएन सूर्यवंशी, डाॅ. खरे ने अपने-अपने विचार रखे। वर्किग वूमेंन युनिटी द्वारा संयंत्र से सेवा निवृत्त हो रही महिला कर्मचारियों का सम्मान के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए भी महिलाओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ठेका श्रमिक महिलाओं का भी सम्मान किया गया। साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
वर्किंग वूमेंन यूनिटी की कार्यकारिणी संरक्षिका – अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, अध्यक्षा – मालती जोशी, उपाध्यक्षा – उर्मिला बनाफर, श्रद्धा पिल्लई, सहसचिव- मंजु चैहान नीलम २ार्मा, कोषाध्यक्ष २ाकंुतला सिंह, क्रीड़ा सचिव-रंजना फृटाने, संध्या रानी, साॅस्कृतिक सचिव-आशा साहू, हेमलता गुरूपंच, कार्यकारिणी सदस्य- सत्यवती अग्रवानी, वंदना बरेठ, हेमलता नारंग, रेनुका तिर्की, स्मृति राठौर, सारिका चंद्राकर, धनेश्वरी साहू, अंजली सोनी,चंचल कावड़े, देवकी पटेल, सविता पांडे इस अवसर पर उपस्थित रही।

कार्यक्रम का संचालन सुमन सोमानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नीलम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त कर्मचारी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share