सजग कोरबा अभियान के तहत कच्ची महुआ शराब के अवैध कारोबार करने वाले पर कोरबा पुलिस का प्रहार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

*♦️*गिरफ़्तार आरोपी:-*
01. चंद्रप्रकाश टंडन उर्फ़ गोलू पिता कार्तिक राम टंडन उम्र 32 वर्ष निवासी सुभाष ब्लॉक secl कोरबा, ज़िला कोरबा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नशीले पदार्थ का व्यापार करने वाले तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मानिकपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सुभाष ब्लॉक निवासी आरोपी चंद्र प्रकाश टंडन उर्फ़ गोलू से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने हेतु रखे 50 किलोग्राम महुआ पास को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु भेज दिया गया है।

*कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार अवैध शराब, नशीली दवाईयों, गाँजा, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।*

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search