
कोरबा– कोरबा के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। पहाड़ी इलाके में पेड़– पौधे धू धूकर जल रहे हैं। वन औषधियां खाक हो रही हैं, वन्य जीव जंतुओ की जान संकट में है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी वातानुकूल दफ्तर में आराम फरमा रहें हैं।
बालको वन परिक्षेत्र की पहाड़ियां इन दिनों आग की लपटों से घिरी है। बालको से लेमरू जाने वाले रास्ते में काफी प्वाइंट के समीप बड़े इलाके में आग लगी हुई है। सूखे पत्तों में लगी आग अब पूरे जंगल को चपेट में लेने लगी है। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैल रही है। दावानल के कारण जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है। जीव जंतुओं की जान खतरे में पड़ गई है। मगर वन विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। ।
