
कोरबा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार को हेलीकॉप्टर से कोरबा आएंगे।
उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ तीनों लोकसभा में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। राजनांदगांव लोकसभा के खुज्जी में आयोजित आमसभा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.30 बजे कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा के सीएसईबी मैदान में आयोजित आमसभा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दोपहर 4 बजे बिलासपुर लोकसभा के बेलतरा में आयोजित आमसभा में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। बेलतरा से हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुचेंगे।

