हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे : प्रियंका गांधी

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में हुंकार भरी। चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से जागरुक होने की अपील की। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बजाये 5 किलो आनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया केवल अपने करोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।


प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी-बड़ी बता करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में जो राजनीति है वह गरीब, मजदूर, श्रमिक और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।


प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्म हो गई है। श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है। हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्याय हो। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। जनता में जागरुकता जरूरी है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बैकुंठपुर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, सौरभ सिंह, नजीर अजहर, अशोक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 देश में 30 लाख खाली पदों को भरेगी कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्हें सत्ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share