महुआ शराब पीने से तीन लोगों की मौत,पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटना स्थल..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/ग्रामीण क्षेत्रों में शराब बनाकर पीने का प्रचलन है। कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमेर मैं एक महिला समय तीन लोगों की शराब पीने के कारण मौत हो गई। 50 वर्षीय मालती बाई ,60 वर्षीय राम सिंह और 49 वर्षीय वेदराम घर में बैठकर शराब पी रहे थे । इसी दरमियान तीनों की मौत हो गई। वेदराम के घर मैं जहां सभी बैठकर शराब पी रहे थे वहां अभी भी चखना और कच्ची महुआ शराब पड़ी हुई है।

इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत का कारण जहरीली शराब है या उन्होंने विषाक्त भोजन किया है अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search