लापरवाही पड़ी भारी, एसबीआई बैंक में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगो मे जमकर नाराज़गी, देखिए वीडियो..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा में एसबीआई कर्मी की लापरवाही से भीषण आगजनी हो गई। यहां काम के बाद कर्मी एसी ऑफ करना भूल गए जिससे बढ़ती गर्मी ने शार्ट सर्किट करा दिया जिससे यहां भीषण आग लग गई। दरअसल मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अपराध अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास के दुकानदारों ने भी यहां अपनी पहुंच बनाई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है यह स्पष्ट हो गया है,जिसके बाद आग कैश और जरूरी दस्तावेजो तक पहुंचती उससे पहले उसे काबू पा लिया गया लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगो को नाराज़ कर दिया है। लोग इस घटना को कर्मियों की लपरवाही बताते पूरे इलाके में बिजली बंद होने से परेशान है।

एक साल पहले एक ऐसे ही मामले में पूरे ट्रांसपोर्ट नगर के एक काम्प्लेक्स में आग लग गई थी जिससे करोड़ो का नुकसान हुआ था।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search