जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर,महिला डॉक्टर के हत्यारे को फांसी देने की मांग करने निकाला कैंडल मार्च, घटना के बाद डॉक्टर में भारी आक्रोश, आपातकालीन सुविधा के लिए रहेंगे उपलब्ध

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के डॉक्टर बीजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के बाद हत्या को लेकर हर तरफ विरोध जारी है। आरोपियों को फांसी देने की मांग डॉक्टर संगठन समेत विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोग कर रहे हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इस घटना के बाद काफी आक्रोशित है और विरोध में कैंडल मार्च निकाला जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च के बाद सभी ने घटना की निंदा की और भारत सरकार से मांग की है कि दोषियों को दंडित करने के साथ पश्चिम बंगाल सरकार की भी खबर लेना चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इसके विरोध में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुबह से ही विरोध कर हड़ताल पर रहेंगे ओपीडी सुविधा बंद रहेगी वहीं आपातकालीन के लिए दो उपलब्ध रहेंगे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share