परिवार गया था मैनपाट घूमने, घर में हुई 2.5 लाख की चोरी, पुलिस ने ऐसे किया चोरों को गिरफ्तार..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
4 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

KORBA NEWS: कोरबा जिले में एक बार फिर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चार चोरों को जांजगीर-चांपा जिला से गिरफ्तार कर लाया है. कोरबा कोतवाली क्षेत्र का एक परिवार 09 अगस्त मैनपाट घूमने गया था. आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था. प्रार्थी ने कोतवाली आकर इसकी सूचना दी. पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपियों की खोजबिन जुट गई.

श्याम गोयल उम्र 27 वर्ष निवासी अग्रोहा मार्ग थाना
कोतवाली निवासी ने 11अगस्त को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 अगस्त
2024 के सुबह 11 बजे अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर मैनपाट अंबिकापुर घूमने गया था.
मैनपाट से 11 अगस्त को शाम करीबन 4 बजे घर वापस आने पर घर का गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखने पर कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था जिसमें एक लक्ष्मी मां का चांदी का मूर्ति वजन 500 ग्राम कीमती लगभग 50000 रूपए चांदी का सिक्का कुल वजनी
02 किलोग्राम कीमती लगभग 1 लाख रुपए, सोने का छोटा मंगलसूत्र कीमती 3000 रूपए, सोने का छोटा नथ कीमती 500 रूपए, नगदी रकम 10,000 रूपए, स्केचर्स कंपनी का एक जोड़ी जूता कीमती करीबन 7000 रूपए, सीसीटीवी कैमरा डीवीआर सहित कीमती 30000 रूपए, जुमला कीमती 2,50,500 रूपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध
कर विवेचना में लिया गया घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तत्काल घटना
को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता में लेते हुये घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना के आसपास का सीसीटीवी कैमरा सायबर सेल के माध्यम से टीम गठित कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगाया गया मुखबीर के माध्यम से आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई जो आरोपियों का लोकेशन चांपा होने पर मुखबिर के मिली सूचना के आधार पर आरोपी गौतम दास महंत निवासी जवाहर
पारा रेलवे स्टेशन के पास चांपा व आरोपी रामायण साहू निवासी कोरबा रोड चांपा, के द्वारा अपराघ
कारित करना स्वीकार किए।

जो चोरी किए चांदी की मूर्ति 01छोटा एवं 01बड़ा तथा गणेश का मूर्ति 01
छोटा एवं 01बड़ा को चाम्पा निवासी रामकुमार सोनी के पास 30000 रूपए में बेचना तथा पैसा को आपस में बाट लेना बताये जहां से मूर्ति को रामकुमार सोनी से बरामद किया गया तथा अन्य चोरी के समान को
आरोपीगणों द्वारा अपने पास रखना स्वीकार किये कि आरोपियों के कब्जे से चोरी गये चांदी का मूर्ति 04
नग, गलाया हुआ सिक्का का सिल्ली व सोने का मंगलसुत्र, नथ व 5000 रूपए नगद आरोपियों से बरामद किया गया। चोरी में संलिप्त अन्य आरोपी चिंगारू उर्फ कलेश्वर साहू निवासी चांपा का जो घटना घटित कर फरार है। जिसकी पता तलास की जा रही है। आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिक
रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर कोतवाल निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि अश्वनी वर्मा, सउनि अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, मप्रआर सुनिता डहरिया, आर. आलोक पाण्डेय, दिलेर मनहर, आर. सुशील यादव, आर. प्रशांत सिंह, आर. डेमन ओग्रे, आर. रितेश शर्मा, आर. आलोक टोप्पो, आर. रामधन पटेल, आर. पुष्पेन्द्र साहू व मआर. अर्चना तिर्की की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search