मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य जोड़ने का आह्वान

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायपुर, तीन सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नयी दिल्ली में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया।

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search