विवाद के बाद मारपीट कर बड़े भाई की हत्या कर दफना दिया शव, पुलिस ने शुरू की जांच..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा जिले के बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के कौनकोना गांव में एक व्यक्ति की पीट कर हत्या करने के बाद चोरी चुपके उसके शव को गांव के पास ही दफना दिया गया। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस इस स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। एसडीएम की अनुमति से दफन गए शव को निकालने के साथ उसका पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिली है कि इस गांव में 2 दिन पहले एक परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद छोटे बड़े भाई में मारपीट हो गई। छोटे भाई ने पीट-पीट कर भाई की हत्या कर दी। बाद में कुछ लोगों के सहयोग से उसके शव को नजदीक में ही दफना दिया गया। कई प्रकार की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया। इस प्रकरण में मृतक के छोटे भाई और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search