*कोरबा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक,शराब बनाने वाले 6 भट्टी और शराब बनाने वाले सामग्री को किया गया ध्वस्त*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

*नाम आरोपी*
(1) शिव कुमार डे पिता विमल कुमार डे उम्र 54 वर्ष साकिन इमलिडग्गू कोरबा
(2) सुरेश कुमार कँवर पिता पवन सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन साजापानी

पुलिस अधीक्षक  कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक  कोरबा  यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा  भुषण एक्का द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 29.09.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम चीतापाली, साजापानी एवं द्वारी में रेड की कार्यवाही की गई शराब निर्माण करने वाले 6 भट्टी को ध्वस्त किया गया और 100 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 619 प्रकरण में 7166 लीटर शराब जप्त की गई थी जो इस वर्ष आज दिनांक तक 508 प्रकरण में कुल 8102 लीटर शराब जप्त की गई है।अवैध कारोबार पर कोरबा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share