*दीपका पुलिस द्वारा गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक,245 लीटर डीजल किया गया जप्त*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/ पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा(भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 07.10.2024 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ असामाजिक तत्व गेवरा खदान से डीजल चोरी कर रहे है, उक्त सूचना के आधार पर घटना स्थल पहुँचे जहां पुलिस को आता देख चोर भाग गए, मौक़ा से चोरी किए गए 7 डिब्बों में कुल 245 लीटर डीजल को जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई है एवं फ़रार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share