*डबल इंजन की सरकार में न फंड की कमी न विकास कार्यों में देरी: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विभिन्न वार्डों में 38 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
वार्ड क्रमांक 55 बलगी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन की मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान दुर्गा पंडाल के पास यादव समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।


इसी तरह तुलसीनगर वॉर्ड क्रमांक 02 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 02 हनुमान मंदिर के सामने शेड निर्माण कार्य 8 लाख, वार्ड क्रमांक 32 रामपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 12 रेलवे कॉलोनी न्यू अमरैया पारा शिव मंदिर के पास निर्मित मंच का बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य 5 लाख ,वार्ड क्रमांक 29 शिव नगर पोड़ीबहार में गुरु दयाल मानिकपुरी के घर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 5 लाख के कार्यों की नींव रखी गई। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिन कार्यों का आज आधारशिला रखी जा रही है, इन कार्यों की मांग गणेश पूजा और अन्य कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने की थी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जनता की जरुरत और उनकी मांग को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जा रही है और इसी का नतीजा है कि एक से डेढ़ महीने के भीतर ही इन कार्यों की शुरूआत भी हो रही है।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य अब कोरबा शहर में तेज़ी से होने लगा है। बड़े निर्माण कार्यों के साथ वार्डों के छोटे छोटे कार्य भी तेज़ी से होने लगे हैं।


कार्यक्रम में बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा, मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, बाँकीमोगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शैल राठौर, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, मंडल मंत्री उत्तम यादव, पूर्व मंडल महामंत्री मुकुल कर्ष एवं लखन राठौर, डॉ. चंद्रमा सिंह, नगर पालिका सदस्य संतोष राठौर, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक स्वर्णकार, पार्षद मस्तूल सिंह कंवर, पार्षद आरती अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कमलेश यादव, योगेश मिश्रा समेत अधिक संख्या में वॉर्डवासी उपस्थित रहे।।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search