कोरबा में सनसनीखेज हत्या: कथित प्रेमी ने की महिला की बेरहमी से हत्या !

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों के बीच अब एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। आधी रात को हुए इस खूनी खेल में 45 वर्षीय महिला सीमा पटेल को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप 30 वर्षीय गुमा उरांव पर है, जो प्रगति नगर का निवासी है।

*रात के सन्नाटे में गूंजीं चीखें, टांगी से किया हमला*

घटना रजगामार चौकी अंतर्गत एसईसीएल कॉलोनी 763 की है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुमा उरांव का सीमा पटेल के साथ अवैध संबंध था। आधी रात को वह उससे मिलने पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर गुमा ने सीमा पटेल पर टांगी से हमला कर उसकी जान ले ली।

*पुलिस ने तेज़ी से शुरू की जांच*

हत्या की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दो विशेष टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(नवीनतम अपडेट के लिए जुड़े रहें…)

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search