तेज रफ्तार ट्रेलर ने सायकल सवार किशोर को मारी टक्कर,गंभीर चोट लगने के कारण हुई मौत,पूरा परिवार डूबा मातम में

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत फोकटपारा मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सायकल सवार कक्षा सातवीं के एक छात्र को ऐसी ठोकर मारी की,छात्र की सांसे हमेशा के लिए थम गई। गेरवा घाट निवासी हर्ष जाययसवाल सर्वमंगला चौक पर संचालित अपने पिता के पान ठेले में हाथ बटाने जा रहा था। जैसे ही वह मसीही समुदाय के कब्रिस्तान के पास पहुंचा वैसे ही हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रुप से घायल हर्ष को जिला अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share