*डबल इंजन की सरकार का तेज गति से विकास करने वाला बजट:- हितानंद अग्रवाल*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षद हितानंद अग्रवाल ने बजट का स्वागत किया है, श्री अग्रवाल ने कहा कि बजट में नगर निगम क्षेत्र जो हमारे छत्तीसगढ़ के 14 बड़े नए निकाय हैं, नगर निगम हैं. इनमें नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना है. इसके लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिससे सभी वार्डो के विकास कार्यों में गति आएगी |

 

श्री अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने राज्य में विकास को गति दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त धन सुनिश्चित किया गया है। दालों के समर्थन मूल्य के फैसले से किसानों में खुशी है। सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। सरकार महतारी वंदन योजना के साथ-साथ कामकाजी महिला छात्रावासों के लिए आवंटन बढ़ाकर महिलाओं के पक्ष में काम कर रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search