कोरबा,,, 17 को संगठन की जांच टीम आने से पहले, एक आडियो क्लिप वायरल होने से मचा बबाल,, पुलिस थाने पहुँचे पार्षदों ने की पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बद्री पर FIR की

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

17 मार्च को संगठन की आ रही है टीम

कोरबा। नगर निगम का सभापति चुनने के लिए नगर निगम में फैलाया गया रायता बटोरने की कोशिश पर जहां भाजपा के शीर्ष नेता सख्ती से जुटे हुए हैं वहीं इसमें एक-दूसरे को निपटाने की साजिश भी रची जा रही है।

सभापति का चुनाव में जहां पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने चुनाव लड़कर बाजी मार ली वहीं अधिकृत घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल वोटो से चूक गए। सभापति नहीं बन पाने का मलाल जहां उन्हें है तो वह संगठन तक इस बात को पहुंचा कर सभापति निर्वाचित भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर का निष्कासन करवा चुके हैं। उनके टारगेट में मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो भी हैं। प्रदेश संगठन ने इस मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी है और 17 मार्च को यह टीम कोरबा आने वाली है कि इससे पहले ही भाजपा की सियासत गरमा गई है।भाजपा में व्याप्त अंतर्कलह धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है और जो ऑडियो पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके खास सहयोगी बद्री अग्रवाल का वायरल हुआ है उसके बाद तो राजनीतिक उबाल आ गया है। मंत्री लखन लाल देवांगन और विकास महतो के विरुद्ध बयान देने के लिए कुछ पार्षदों को पैसे देकर तैयार करने का जो ऑडियो सामने आया है उसके बाद देर रात भाजपा के पार्षदों ने सिविल लाइन थाना रामपुर पहुंचकर हितानंद और बद्री अग्रवाल के द्वारा भाजपा नेताओं के लिए साजिश रचने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग जोर-शोर से रखी है। समाचार के लिखे जाने तक भाजपा के पार्षद और एक गुट के समर्थक डटे हुए हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share