छात्रावास में छात्राओं से गंदी बात:छेड़छाड़ के आरोप में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

गरियाबंद में नाबालिग छात्राओँ से छेड़छाड़ के आरोप में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। छात्राओं ने अश्लीलता और दैहिक शोषण के आरोप लगाए हैं। बंजारा समाज की बेटियों से गंदी हरकत की गई है। छुरा थाना क्षेत्र का मामला है।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल अधीक्षक यहां मौजूद नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करता है। छात्रावास में बाहर के लोग भी आते जाते हैं। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्राएं सामान खरीदने बाजार गईं थीं, जहां अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. मामले की जानकारी लगते ही थाने में सूचना दी गई।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share