*उरगा पुलिस ने अवैध महुआ शराब का भंडार जप्त किया, 1 आरोपी घटना स्थल से गिरफ्तार,ग्राम मैनपारा देवलापाठ के जंगल में छापेमारी, 860 लीटर शराब और उपकरण बरामद*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/उरगा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और तस्करी में लिप्त सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान 860 लीटर शराब सहित भट्टी, बर्तन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर ग्राम मैनपारा देवलापाठ के नाला किनारे स्थित जंगल में अंजाम दी गई।पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान राजु धनुहार नामक आरोपी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य चार आरोपी—मोटु उर्फ गजेंद्र धनुहार, शिव धनुहार, सरोज धनुहार और मंत्री धनुहार मौका देखकर भागने में सफल रहे। छापे के दौरान प्लास्टिक बोरियों, जेरीकेन और डिब्बों में भरा 860 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब निर्माण के उपकरण और 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजु धनुहार इस सिंडिकेट का सदस्य है और पहले भी अवैध शराब के मामलों में संलिप्त रहा है। उन्होंने कहा, “फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करेगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share