*बालको परसाभाटा में युवक की आत्महत्या,रामफल के पेड़ पर लटका मिला शव*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा-बालको नगर स्थित परसाभाटा इलाके के शिव मंदिर के निकट रविवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 26 वर्षीय युवक जय प्रकाश यादव ने घर के आँगन में रामफल के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई है। इस घटना से पूरी बस्ती में सनसनी फैल गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश यादव ने आधी रात के समय घर के आँगन में ही रामफल के पेड़ पर साड़ी की मदद से फांसी लगा ली। सुबह जब उनके पिता की नजर आँगन की ओर गई, तो उन्होंने युवक के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा। इस दृश्य को देखते ही परिवार में हड़कम मच गया और स्थानीय लोगों ने बालको पुलिस को सूचना दी।मृतक जय प्रकाश यादव स्थानीय निवासी थे और उनकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण अज्ञात है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जय प्रकाश पहले से किसी गंभीर मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद में नहीं थे। हालाँकि, उनके इस कदम से परिवार और आस-पड़ोस के लोग हैरान हैं।इस संबंध में बालको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जाँच की जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share