
नाम पता आरोपिया:-
बल्लू कुर्रे पिता नरधू लाल कुर्रे उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम भांठापारा हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिष ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 20.04.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भांठापारा हरदीबाजार निवासी बल्लू कुर्रे द्वारा अपने घर के परछी में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने के लिए रखा है सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी बल्लू कुर्रे पिता नरधू लाल कुर्रे उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम भांठापारा हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जा से चार अलग अलग प्लास्टिक जरीकने में भरा कुल 45 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने का बर्तन व शराब बनाने के लिए रखा महुआ पास को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 457/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
