*”कोरबा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए विशेष शिविर: वाहन मालिकों से जल्द अपडेट कराने की अपील”*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा,जिला परिवहन विभाग ने अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में Realmazon कंपनी के साथ हुए समन्वय के बाद जिले के पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए परिवहन कार्यालय में 10 अतिरिक्त काउंटर शुरू किए गए हैं।

1. शिविरों की लोकेशन:
– कलेक्टर परिसर
– नगर निगम कार्यालय
– जिला परिवहन कार्यालय
– बालको प्लांट परिसर
– जमनीपाली
इन शिविरों के माध्यम से वाहन मालिक बिना देरी के HSRP लगवा सकेंगे।

2. मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा:

जिला परिवहन कार्यालय में 10 नए काउंटर खोले गए हैं, ताकि वाहन स्वामी अपना संपर्क नंबर आसानी से अपडेट करा सकें। यह सुविधा सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी सूचनाओं के त्वरित प्रसार के लिए महत्वपूर्ण है।

जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों से HSRP लगवाने और मोबाइल नंबर अपडेट कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह कदम वाहनों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन सूचनाओं के त्वरित प्रसार में मदद करेगा। अधिकतम लाभ के लिए वाहन स्वामी शीघ्र शिविरों का उपयोग करें।”केंद्र सरकार के निर्देशानुसार HSRP प्लेट लगाना अब अनिवार्य है। इन प्लेट्स में लेजर-कट तकनीक और यूनिक कोड होता है, जो वाहन चोरी रोकने और कानूनी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने में सहायक है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share