*व्यापारी को लूटने की कोशिश, एक लुटेरा आया पकड़ में,दो लुटेरे व्यापारी के सिर में कट्टे के बट से वार कर भाग निकले*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

 

कोरबा जिले के जंगल से घिरे श्यांग थाना अंतर्गत आने वाले गांव अमलडीहा के साप्ताहिक बाजार में एक व्यापारी को लूटने की कोशिश की गई। तीन लूटेरे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके वह जब अन्य व्यापारियों से घिरने लगे तो एक व्यापारी के सर पर कट्टे से वार कर भाग निकले वहीं एक लुटेरा पकड़ में आ गया जिसकी जमकर खातिरदारी करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया

हॉट बाजार में घूम-घूम कर राशन बेचने वाला एक लघु व्यापारी थैले में पैसे रखा हुआ था जिसे लूटने तीन लोग अमलडीहा बाजार पहुंचे। उन्होंने व्यापारी का थैला लूटने की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया तो उसके सिर पर कट्टे के बट से वार कर दिया और भाग निकले। उन्हें भागता देख अन्य व्यापारियों व ग्रामीणों ने दौड़ाया दो तो भाग निकले लेकिन एक लूटेरा लोगों की पकड़ में आ गया ।
ग्रामीणों ने इस लूट के आरोपी की जमकर खातिरदारी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतीश कुमार ने बताया की फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share