*क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से दूर रखने के लिए हरदी बाजार पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा-सुशासन तिहार में कुछ लोगों के द्वारा शराब बंद का आवेदन दिया गया था जिसके तहत थाना प्रभारी हरदी बाजार मृत्युंजय पांडे एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम धतूरा में 1मई 2025 शाम 06:00 में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताया गया की कच्ची शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है एवं उसमें डिग्री नहीं होता इसके सेवन करने से आपकी जान भी जा सकती है कहकर आम नागरिकों को बताया गया,इसके बाद ग्राम पंचायत धतुरा के सरपंच ब्रिज बाई पितर सिंह मरकाम ने समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से धतूरा में शराब बंद अभियान चलाकर शराब बंद का ऐलान किया और बनाने वाले और बेचने वाले के ऊपर तत्काल कार्रवाई की थाना प्रभारी से मांग की। ग्रामीणों ने हरदी बाजार पुलिस की इस पहल की सराहना भी की।

साथ ही पुलिस के द्वारा गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराई..

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share