*ख़बर का असर:काम नही आया रौब ! लापरवाही पर कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन किया ज़ब्त*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

 

कोरबा। शहर में सोमवार देर रात महाराणा प्रताप चौक पर हुए दर्दनाक हादसे में The voices news की ख़बर का बड़ा असर हुआ है। पहले खबर चलने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और देर रात पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र में आरोपी वाहन चालक रामचंद्र चौहान के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही हादसे में प्रयुक्त वाहन एमजी हेक्टेयर (क्रमांक CG 12 BH 6106) को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है।

बता दें कि ये वही वाहन है, जिसने सोमवार रात महाराणा प्रताप चौक के पास हीरो स्प्लेंडर बाइक सवार अधेड़ शिक्षक टंकेश्वर कंवर को टक्कर मार दी थी। शिक्षक टंकेश्वर कंवर वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

इस मामले में पहले दिनभर रसूखदारों के आरोपी को बचाने की कोशिशें चलीं, लेकिन The voices news की तीखी और लगातार कवरेज के बाद आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

नवीन पटेल, प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर ने जानकारी दी कि आरोपी रामचंद्र चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और वाहन को ज़ब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने The voices news की तारीफ करते हुए कहा कि इसी तरह ज़मीनी मुद्दों को उठाने से ही गरीबों को न्याय मिल सकता है।

लेकिन इस पूरे मामले का श्रेय जाता है कोरबा जिले के पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी को साथ ही उनके सभी अधिकारी और कर्मचारियों को जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की ….

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share