*बालको कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र वितरित, व्यावसायिक शिक्षा के प्रति छात्रों में बढ़ा उत्साह*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

बालको/शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में संस्था की प्राचार्या डॉ निरुपमा तिवारी की अध्यक्षता में 9वी एवं 11वी के परीक्षा परिणाम कि घोषणा के पश्चात कक्षा 11 वी के बच्चों को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कक्षा 9वीं से 12वी तक व्यावसायिक पाठ्यक्रम के माध्यम से ट्रेड ब्यूटी एण्ड वेलनेस जिसकी प्रशिक्षक मनिन्दर कौर सैनी एवं ट्रेड रीटेल जिसकी प्रशिक्षक दीपाली सिंह ठाकुर है, द्वारा सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय समय शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार कक्षा 11 वी व 12 वी के बच्चों को हर वर्ष इंटर्नशिप प्रोग्राम कराया जाता हैं जिसमे बच्चे ट्रेड संबंधी संस्थाओं में जाकर 10 दिवसीय इंटर्नशिप ट्रैनिंग करते हैं जिससे उन्हें उ‌द्योग में काम करने, कौशल को सीखने और अपने मौजूदा कौशल को विकसित करने में मदद मिलती है। जिसके बाद उन्हे इंटर्नशिप प्रमाणपत्र भी दिया जाता है एवं शासन द्वारा प्राप्त सुविधाओं से छात्राओं को निरंतर विद्यालय द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है जिससे व्यावसायिक शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह व्याप्त है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share