हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान — फायर ब्रिगेड से पहले सिविल लाइन के जवानों ने दिखाई बहादुरी

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा,शुक्रवार सुबह कोरबा के जिला अस्पताल के सामने स्थित एक हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर सिविल लाइन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने जवानों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की, जिन्होंने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से आग को पूरी तरह बुझाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम का अधिकांश सामान जल चुका था।

अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा जांच जारी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share