*CSEB इंजीनियर के घर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,कोरबा सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता..*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
4 Min Read

 

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले महीने हुई एक चोरी की घटना के मामले में जांच पड़ताल के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के एक कर्मचारी के विभागीय आवास को निशाना बनाया था। पुलिस ने कहा की इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से चोरी की और भी घटनाओं के बारे में अहम जानकारी मिल सकती हैं।

सीएसईबी कॉलोनी कोरबा ईस्ट के जूनियर क्लब के पास स्थित विभागीय कॉलोनी के आवास क्रमांक एनडी 43 में अप्रैल महीने में चोरी की घटना पीवी सुब्रमण्यम के यहां हुई थी। सुब्रमण्यम बिजली कंपनी में कर्मचारी हैं। घटना दिवस को सुब्रमण्यम निजी काम से आंध्र प्रदेश गए हुए थे और उनकी पत्नी रायगढ़ में थी। आवास के बाहर ताला लगा हुआ था। पिछले हिस्से से भीतर प्रवेश करने के साथ चांदी के लोटे सहित उसमें रखें पुराने जमाने की कीमती सिक्के और कई अन्य सामान पर कर दिए। 21 अप्रैल को सुब्रमण्यम की आंध्र प्रदेश से कोरबा वापसी हुई, तब उन्होंने पाया कि उनके यहां चोरी घटना हुई है। शुरुआती दौड़ में सुब्रमण्यम ने लगभग 2 लाख का सामान पर होने की बात कही थी जबकि पत्नी के आने पर जब गायब हुए सामानों का आकलन किया गया तो चोरी का आंकड़ा और बढ़ गया। पीड़ित कर्मचारी सुब्रमण्यम के द्वारा शिकायत करने पर सीएसईबी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद किया और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस का भी सहारा इस काम में लिया। लगातार चल रही जांच पड़ताल में सिविल लाइन पुलिस को कुछ इनपुट मिले और उसे आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इस दरमियान कई चीजों की जानकारी मिली और चार युवकों को दबोच लिया गया जिन्होंने पूछताछ में जूनियर क्लब के पास के एक आवास से चोरी करने की बात स्वीकार की।

मुखबिर की सूचना बनी अहम कड़ी

चोरी की इस घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से अहम सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को चिन्हित किया और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।

चोरी का माल बेचकर खर्च कर रहे थे पैसे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने चोरी का सामान विभिन्न स्थानों पर खपाने की कोशिश की और उससे मिले पैसों को खर्च करना शुरू कर दिया था। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। अब पुलिस आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदातें

इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि पुलिस की सतर्कता और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही बाकी सामान भी बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share