*शादी के रिश्तों में बार-बार रिजेक्शन से था परेशान, चौकीदार ने लगाई फांसी,कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले सूरज कुमार जांगड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सूरज कुमार मूल रूप से बलौदाबाज़ार जिले के भिलाईगढ़ का निवासी था और कोरबा में एक निजी संस्थान में चौकीदार की नौकरी कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी को लेकर लगातार रिश्ते बन नहीं पा रहे थे और बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। इससे वह बेहद हताश और निराश हो गया था। यह मानसिक तनाव ही शायद उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर गया।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जांच में पारिवारिक और मानसिक तनाव को कारण माना जा रहा है।

पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, साथ ही उसके परिवार और जानने वालों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह साफ हो सके।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक मेहनती और शांत स्वभाव के युवक की ऐसी अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share