*कृतिका ने कक्षा 10वीं में हासिल किया द्वितीय स्थान, 91.33% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

 

करतला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंद्रिपाली की छात्रा कृतिका कंवर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.33% अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ कृतिका ने विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव का नाम रोशन किया है।

कृतिका कंवर, जो ग्राम कोथारी की निवासी हैं, लच्छी राम कंवर की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह सब उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है।

भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर कृतिका ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस लगन और संकल्प से यह स्पष्ट है कि वह आगे चलकर समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेंगी।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कृतिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share