कोरबा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार का कहर – छोटा हाथी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। जिले में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक दादर बस्ती का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे का मुख्य कारण वाहन की तेज रफ्तार थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share