*झोराघाट में 10 हजार से अधिक लोग पिकनिक मनाने पहुंचे, हुड़दंगियों पर पुलिस का डंडा*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कटघोरा/कोरबा।
झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर रविवार को 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच कुछ शराबी युवकों और अशांति फैलाने वाले तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, जिससे परेशान होकर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और हुड़दंगियों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने तेज आवाज वाले साइलेंसर से लैस बाइक, बिना नंबर की गाड़ियों, और शराब पीकर अशांति फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की।

इस दौरान करीब 21 वाहनों को जब्त या कार्रवाई के दायरे में लाया गया।

जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट किया है कि पिकनिक स्थलों को असामाजिक गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि आमजन बेझिझक अपने परिवार के साथ सुकून भरा समय बिता सकें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share