*कोरबा: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत ने की पत्रकार वार्ता, शासन के निर्देशों पर हुई चर्चा*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

 

कोरबा। राज्य शासन से जारी आदेश के तहत जिले में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में आज दोपहर 1 बजे कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा कलेक्ट्रेट के नवीन सभागृह में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

 

प्रेस वार्ता में कलेक्टर वसंत ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया, उद्देश्यों और इससे होने वाले प्रशासनिक सुधारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप यह कार्यवाही की जा रही है, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग, पदस्थापना में संतुलन और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य शासकीय विभागों में कार्य क्षमता को बढ़ाना, आवश्यकतानुसार कर्मचारियों का स्थानांतरण करना और जहां जरूरत है वहां मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के साथ अन्याय नहीं होगा, और समस्त कार्यवाही पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि युक्तियुक्तकरण से जनसेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा और प्रशासनिक जटिलताएं कम होंगी।

प्रेस वार्ता में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और जनसमुदाय से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share