*मीडिया कर्मी को रेत माफियाओं से खतरा, मांगी सुरक्षा, जिले में धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध कारोबार*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। कोरबा के युवा उभरते पत्रकार मनीष जायसवाल (जे बी न्यूज कोरबा के संपादक) विगत कई समय से कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन एवं खनन पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अपने कैमरे और टीम के माध्यम से जिले के चारों ओर से हो रहे अवैध रेत परिवहन की वीडियोग्राफी कर इसे सोशल मीडिया एवं न्यूज माध्यमों में प्रसारित किया जा रहा है।
इस कर्तव्यनिष्ठ कार्य से बौखलाए रेत माफिया प्रमोद ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही, लगातार अन्य माफियाओं द्वारा भी उन्हें चारों दिशाओं से घेरने, डराने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। मांग की है कि मुझे सुरक्षा प्रदान किया जाय एवं इनके खिलाफ शिकायत दर्ज किया जाए। हसदेव नदी को लागातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है जो न्यूज के माध्यम से लागातार दिखाया जा रहा है। कोरबा जिले के चारों दिशाओं में बालू माफियाओं के द्वारा 24 घंटा मशीनों से टीपर एवं ट्रेक्टर के माध्यम से कोरबा शहर में लगातार अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share