*बांकी मोंगरा में अधेड़ की हत्या, अज्ञात हमलावर फरार*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तिरिथ राम यादव नामक व्यक्ति की बीती रात अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी।

घटना रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब मृतक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share