*मरीज के परिजनों से अभद्रता कर रहे सुरक्षाकर्मी, मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। कोरबा के बिसाहू दास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एफिलेटेड होकर संचालित हो रहे हॉस्पिटल की व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले मेडिकल स्टाफ को लेकर खबरें आती रही और अब यहां के सुरक्षाकर्मियों के बुरे बरताव के कारण मरीजों के परिजन परेशान है। इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से की गई है।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पिछले दिनों चंद्र पटेल के जीजा का चेस्ट और पेट में ऑपरेशन हुआ और इसके बाद से वार्ड में भर्ती हैं। दैनिक क्रिया और भोजन के लिए कम से कम तीन लोग की सहायता होती है। चंद्र पटेल ने बताया कि हमने इस काम के लिए तीन लोगों की सहायता प्राप्त करने की कोशिश की तो सुरक्षा कर्मी ने इस पर आपत्ति जताई और कहां की भीड़ ना बढ़ाई जाए। इस पर हमारा जवाब था कि अगर ऐसा काम नहीं हो सकता और फिर आप इस काम को कराइए। इस बात को लेकर यहां जमकर बहसबाजी हो गई। वार्ड में भर्ती अनेक मरीज ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी इसी प्रकार की हरकत सुरक्षाकर्मियों के द्वारा की गई और एक डॉक्टर को भी भीतर घुसने से रोक दिया गया।

इस संबंध में जब सुरक्षा कर्मी से पूछताछ की गई तो उसने इसी बात को उल्टा कर कहा की क्या मरीज को टॉयलेट ले जाने और भोजन करने की जिम्मेदारी हमारी है?

इस प्रकार की परिस्थितियों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लगातार बवाल हो रहा है और आए दिन शिकायतें हो रही है। मांग की जा रही है कि जिस मेथेन को सुरक्षा संबंधी कार्यों का कांटेक्ट दिया गया है उसे व्यवस्था ठीक करने को कहा जाए वर्ण आने वाले दिनों में लेने के देने पड़ सकते हैं

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share