*छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और रोजगार को लेकर लिए गए अहम निर्णय*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा —आज दिनांक 15 जून 2025, रविवार को सियान सदन कोरबा में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा जिले के सभी खंडों के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से कुसमुंडा खंड अध्यक्ष विनोद सारथी, उपाध्यक्ष हेमंत नामदेव, सचिव मनोहर, शहर अध्यक्ष किरण निराला और खेम साहू सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के प्रमुख बिंदु निम्न रहे:

🔹 संगठन विस्तार पर जोर – प्रत्येक खंड में संगठन के विस्तार की रणनीति तय की गई, जिससे छत्तीसगढ़िया हितों को और अधिक मजबूती मिल सके।

🔹 भोजली पर्व का आयोजन – कुसमुंडा खंड में पारंपरिक भोजली त्योहार को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया, जिससे सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके।

🔹 संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प – सभी खंडों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और सशक्त करें।

🔹 छत्तीसगढ़ियों के लिए रोजगार पर विशेष चर्चा – प्रदेश के मूल निवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की दिशा में रणनीति तैयार की गई।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आने वाले दिनों में राज्य के तीज-त्योहार, जल-जंगल-जमीन जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर तेज गति से आंदोलन और जनजागरूकता अभियान चलाएगी।

इस बैठक को संगठन के आगामी कार्यक्रमों और दिशा निर्धारण की दृष्टि से अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share