*कोरबा ब्रेकिंग अपडेट:-अपहृत 9 वर्षीय मासूम बच्ची को कोरबा पुलिस ने जंगल से सकुशल किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र से 9 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण की सनसनीखेज घटना के कुछ ही घंटों के भीतर कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले को पुलिस कप्तान और उनकी टीम ने चुनौती के रूप में लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्ची को जंगल से खोज निकाला।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर दादर के घने जंगल की ओर भाग गया था। जैसे ही उसे पुलिस की तेज़ी से चल रही जांच की भनक लगी, वह बच्ची को जंगल में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने समय रहते इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्ची को सुरक्षित जंगल से बाहर निकाल लिया।

पुलिस टीम बच्ची को लेकर थाने पहुंच चुकी है, जहां पर बच्ची की चिकित्सकीय जांच सहित आगे की कार्यवाही की जा रही है। मासूम की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है और कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

कोरबा पुलिस कप्तान के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी और उनकी टीम की यह कार्रवाई न केवल प्रशंसनीय है बल्कि यह दर्शाती है कि पुलिस ने इस गंभीर मामले को कितनी मुस्तैदी और संवेदनशीलता से हैंडल किया।

👉 आरोपी की तलाश तेज़, जल्द गिरफ्त में आने की उम्मीद
पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी भी कानून की गिरफ्त में होगा और उसे कठोर सजा दिलवाई जाएगी।

👉 कोरबा पुलिस का भरोसा कायम
इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोरबा पुलिस अपने दावों को ज़मीनी स्तर पर उतारने में सक्षम है। जनता के बीच पुलिस की इस कार्यशैली से विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share