भोपाल: MP Congress Candidate Final List 2023 दो दिन..7 घंटे मंथन.. कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से ये तो साफ है कि कांग्रेस-बीजेपी को किसी भी सीट पर वॉक ओवर नहीं देना चाहती। कांग्रेस हर सीट के लिए आए एक-एक नाम पर चर्चा कर आगे बढ़ रही है। 70 फीसदी से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुके हैं। फंसे पेंच को सुलझाने के बजाए कांग्रेस, बीजेपी की दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रही है। जाहिर है बीजेपी भी कांग्रेस की हर बैठक का बारीकी से अपडेट ले रही है।मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने भले ही प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट काफी पहले जारी कर दी। लेकिन कांग्रेस किसी भी तरह की हड़बड़ी में नहीं दिख रही है। दिल्ली में 2 दिन तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद MP कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने संकेत दिए हैं कि स्क्रीनिंग की प्रक्रिया कुछ दिन और चल सकती है।कांग्रेस का कहना है कि वो बेहतर कैंडिडेट के साथ उतरेगी, साथ ही, बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा के मुकाबले कांग्रेस 7 जनआक्रोश यात्राओं की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। कांग्रेस की तैयारियों पर BJP नेता तंज कस रहे हैं।
