प्रधानमंत्री मोदी का आज रायगढ़ दौरा:9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास; राष्ट्र को समर्पित करेंगे 6350 करोड़ रु की रेल परियोजनाएं

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो रायगढ़ जिले में 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी करीब 4 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर वहां से हेलीकाप्टर में कोड़ताराई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। यहीं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।पीएम के आगमन को देखते हुए कोडातराई एयरपोर्ट के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जहां ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित किया गया है। इतना ही नहीं दोपहर में रायगढ़ सारंगढ एनएच पर भी दोपहर दो घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share