*कोरबा: सीतामढ़ी में खौलते पानी में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा,: कोरबा के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खौलते पानी में गिरने से तीन वर्षीय मासूम दिव्या पटेल की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे परिवार में गहरा मातम पसर गया है और सीतामढ़ी सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है.


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम रामकृष्ण पटेल की पत्नी घर में चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रखकर किसी अन्य काम में व्यस्त थीं. पानी बुरी तरह खौल रहा था, तभी उनकी तीन वर्षीय बेटी दिव्या खेलते-खेलते वहां पहुंच गई. अचानक हड़बड़ा कर दिव्या उसी खौलते पानी में गिर गई, जिससे उसका पूरा ऊपरी शरीर बुरी तरह झुलस गया.
गंभीर रूप से झुलसी दिव्या को उसके पिता रामकृष्ण पटेल ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान बीती रात दिव्या ने दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और लोग परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share