*बाँकी मोंगरा में विकास की आस: विपक्षी पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read


कोरबा – बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद के विपक्षी पार्षदों ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात गजरा के एक विद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान हुई, जहाँ नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व और पार्षद तेजप्रताप सिंह की उपस्थिति में विपक्षी पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बाँकी मोंगरा क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त फंड और कर्मचारियों की उपलब्धता की मांग की गई है। इसके साथ ही, विपक्षी दल के समस्त पार्षदों के वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की एक विस्तृत सूची भी उपमुख्यमंत्री को सौंपी गई।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षदों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। विपक्षी पार्षदों ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि जब भी बाँकी मोंगरा के विकास की बात आएगी, पूरा विपक्ष सत्तापक्ष के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक राशि प्रदान करने और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी भेजने का आग्रह किया ताकि विकास कार्य सुचारु रूप से चल सकें।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से परमानंद सिंह, संजय आज़ाद, पार्षद नवीन कुकरेजा, राजकुमार मिश्रा, राकेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, बंशी कुमार, संदीप दहरिया, ओम प्रकाश, इंद्रजीत बींझ्वार, नंदलाल, अंशु सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मुलाकात से बाँकी मोंगरा के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share