*कोरबा में बिगड़ रहा पब कल्चर: डीजे, शराब और मारपीट का अड्डा बना ओएनसी, पुलिस मूकदर्शक*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

कोरबा शहर में पब कल्चर तेजी से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। देर रात तक डीजे की तेज आवाज, शराब की खुलेआम सप्लाई और नशे में धुत लड़के-लड़कियों का हाई वोल्टेज हंगामा अब रोजमर्रा की कहानी बन गई है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल के ओएनसी (वन नाइट क्लब) में हर रोज कोई न कोई विवाद और मारपीट की घटना सामने आ रही है।

बीती रात फिर ओएनसी में दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई। डीजे की तेज धुन पर नशे में चूर लड़कियां और लड़कों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। हद तो तब हो गई जब एक युवती सड़क पर अश्लील गालियां देते हुए जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही हंगामा चलता रहा लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही।

गौरतलब है कि ओएनसी में देर रात तक शराब की अवैध सप्लाई जारी रहती है। खुलेआम लड़कियां छोटे कपड़ों में शराब पार्टी करती नजर आती हैं और आए दिन शराब के नशे में बेकाबू लड़कों के बीच झगड़े होते हैं। इसी वजह से आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां युवाओं का माहौल तेजी से बिगड़ रहा है। ओएनसी जैसे क्लब समाज को गंदगी की ओर धकेल रहे हैं। देर रात शोर-शराबे और नशे में धुत लड़के-लड़कियों के कारण पॉम मॉल क्षेत्र में दहशत का माहौल रहता है।

पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। तमाम शिकायतों और रोजाना होने वाली झड़पों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर पुलिस कब तक तमाशबीन बनी रहेगी ? क्या प्रशासन किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा है ?

शहर के सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि कोरबा पुलिस इस बिगड़ती स्थिति पर कब तक लगाम लगाती है, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार करती रहेगी।

– जो भी मामले सामने आते है पुलिस तत्काल उस पर एक्शन लेती है। जिले में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। – कोरबा पुलिस

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search