*HSRP नंबर प्लेट पर परिवहन विभाग की सख्ती: चौक-चौराहों पर चला सघन जांच अभियान*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा, छत्तीसगढ़: परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर अब सख्त रुख अपना लिया है। चौक-चौराहों पर विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से उन वाहनों को निशाना बनाया जा रहा है जिनमें अभी तक HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी है।

 

परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने आईटीआई चौक पर एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन सभी वाहनों की जांच की गई जो 2019 से पहले पंजीकृत थे और जिनमें अभी तक HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ऐसे वाहन चालकों को तत्काल HSRP नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की गई।

 

परिवहन निरीक्षक अतुल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगवा लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। यह अभियान सड़क सुरक्षा और वाहनों की पहचान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search