*कोरबा: बांकीमोंगरा में अधजली लाश मिलने से सनसनी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा, छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार बाज़ार स्थित शिवमंदिर के पीछे कॉलोनी के पास झाड़ियों में एक वृद्ध महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि शव एक वृद्ध महिला का है। घटना स्थल पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बांकीमोंगरा पुलिस इस मामले में सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share