*पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन युवतियां घायल*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। ग्राम बंधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खरमोरा निवासी अभय और नूनेरा निवासी तीन युवतियां राधा, रौशनी और आँचल एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर कनकी मेला जा रहे थे, जब उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अभय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से 112 वाहन के माध्यम से घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

विदित हो कि उक्त स्थल पर लगभग 1 महीने पहले ही ऐसे ही एक और दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने दुर्घटना के कारणों की जांच करने और सड़क सुरक्षा के उपाय करने की मांग की।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share