*लापरवाही की हद! सीएसईबी ग्राउंड में बच्चों पर मंडराया जहरीले जीवों का खतरा, प्रशासन मौन*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read


कोरबा: कोरबा के हृदय स्थल स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड, जहां हर दिन सैकड़ों नौनिहाल और युवा शारीरिक गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं, प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर अब खतरे का सबब बन गया है। मैदान के चारों ओर और बैठने की जगहों के पास घनी झाड़ियाँ और बेतरतीब घास उग आई हैं, जिससे साँप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव खुलेआम घूम रहे हैं, जो सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
मैदान में स्थापित ओपन जिम क्षेत्र की स्थिति भी बद से बदतर है। जिम उपकरणों के चारों ओर भी यही अव्यवस्था पसरी हुई है, जिससे सुबह-शाम कसरत करने वाले नागरिकों में भय का माहौल है। सीएसईबी चौकी से सटा यह मैदान, विभिन्न खेल आयोजनों और युवाओं के दैनिक अभ्यास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन फिर भी साफ-सफाई और रखरखाव के मामले में इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने नगर निगम और सीएसईबी प्रबंधन की इस लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने अविलंब मैदान की साफ-सफाई, घास और झाड़ियों की कटाई तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस गंभीर मसले पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share